Rajasthan Pashudhan Sahayak bharti 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड RSSB/RSMSSB के द्वारा हाल ही मे एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके माध्यम से बहुत सारे पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। जिसमे राज्य के बेरोजगार युवाओं से आवेदन मांगे गए है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने नोटिफिकेशन मे बताया है की वह यह भर्ती राजस्थान पशुधन सहायक के पद के लिए आयोजित करेगा जिसमे राज्य के 12 वीं पास और डिप्लोमा धारी युवा अपना आवेदन कर सकते हैं पशुपालन व कृषि विभाग मे नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के विज्ञापन के अनुसार राजस्थान राज्य मे पशुधन सहायक व कृषि विभाग मे खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती मे कुल 2401 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा इस लेख मे आपको भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, भर्ती प्रक्रिया, पाठ्यक्रम इत्यादि की जानकारी देंगे इसलिए लेख को पूरा पढे।

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड RSSB/RSMSSB के द्वारा जारी नोटिफिकेशन मे पशुधन सहायक के 2401 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को जारी कर दिया गया है आवेदन 31/01/2025 से 01/03/2025 तक जारी रहेंगे भर्ती की पात्रता रखने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते है और इस भर्ती मे शामिल हो सकते है
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती के में सामान्य श्रेणी, ओबीसी और EWS श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 600/- रुपये रखा गया है,जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व विकलांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400/- रुपये है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ई मित्र CSC, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग व UPI के माध्यम से कर सकते हैं यह शुल्क एक बार के पंजीकरण के लिए है।
Rajasthan Pashudhan Sahayak bharti 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ
महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
---|---|
आवेदन प्रारंभ | 31/01/2025 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 01/03/2025 |
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 01/03/2025 |
लाइव स्टॉक सहायक परीक्षा तिथि | 13/06/2025 |
प्रवेश पत्र उपलब्ध | परीक्षा से पहले |
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए पात्रता
आयु सीमा
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती के लिए भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित आयु सीमा निर्धारित है जिसकी गणना 01/01/2026 से की जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- भर्ती के नियमानुसार आयु मे अतरिक्त छूट प्रदान की जाएगी
शैक्षणिक योग्यता
- राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी सरकारी/मान्यताप्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान या बागवानी (कृषि), पशुपालन और जीव विज्ञान के साथ कक्षा 12वीं पास होने चाहिए।
- इसके साथ ही उम्मीदवार को राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पशुधन सहायक का न्यूनतम 01 वर्ष या 02 वर्ष का प्रशिक्षण अनुभव होना चाहिए।
- अभ्यर्थियों के देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।
- अधिक पात्रता विवरण के लिए अधिसूचना पढ़ें।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- 10 वीं की मार्कशीट
- 12 वीं की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो )
- प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन का माध्यम पूरी तरह से ऑनलाइन होगा जिसे निम्नलिखित बिन्दु की सहायता से आप अपना आवेदन पूरा कर सकते है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।
- होमपेज पर सरकारी भर्तियों की लिस्ट में ‘Livestock Assistant 2025’ के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- इसके बाद एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें।
- एसएसओ पोर्टल पर सरकारी भर्तियों की लिस्ट में लाइव स्टॉक असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2024 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- अब आपको स्क्रीन पर “Livestock Assistant” में से जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उस पर क्लिक करें।
- अगले चरण में पशुधन सहायक ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- अब इस पद के लिए आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए वेतनमान
राज्य सरकार द्वारा राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के आधार पर 26300 रूपये से 85500 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए पाठ्यक्रम
भाग- अ
- राजस्थान का इतिहास, कला,संस्कराती, साहित्य,परंपरा,और विरासत।
- राजस्थान का भूगोल।
- भारतीय राजनीति व्यवस्था
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- दैनिक विज्ञान
- कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान
- समसामयिक घटनाएं
भाग- ब
- Veterinary Science
Disclaimer: इस लेख मे राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 से संबंधित दी गई सूचना केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप जारी नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं या भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं ।