PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त इस तारीख को आएगी खाते में

हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा भारत के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJANA ) की शुरुआत 2019 मे की गई थी इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2000 रुपये की प्रति किस्त के हिसाब से तीन किस्तों मे किसानों के बैंक खाते मे भेजी जाती हैं। 

देश के करोड़ों किसानों के लिए एक और खुशखबरी आई है यह खुशखबरी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJANA ) की 19 वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए ही है क्योंकि 19 वीं किस्त बहुत जल्द ही जारी होने वाली है यह किस्त फरवरी 2025 मे जारी होने की पूरी उम्मीद है, जिससे देश भर के किसानों के चेहरे पर चमक आ जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको PM Kishan Yojana की 19 वीं किस्त के विषय मे विस्तार से जानकारी देंगे 

PM Kisan Yojana  

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत में केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना है इस योजना की शुरुआत साल 2019 मे की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना हैं। जिससे किसानों को न केवल आर्थिक सहायता मिलती है बल्कि उनकी आय को बढ़ाने व उनके जीवन स्तर को सुधारने मे काफी मदद मिलती है। 

PM Kisan Yojana की 19 वीं किस्त 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 19 वीं किस्त फरवरी 2025  के पहले सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना है, इससे पहले 18 वीं किस्त अक्टूबर 2024 मे जारी की गई थी हालांकि 19 वीं किस्त के जारी होने की सटीक तारीख की जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है.

19 वीं किस्त की मुख्य बातें 

  • इस किस्त की राशि 2,000 रुपये प्रति लाभार्थी होगी। 
  • यह किस्त 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते मे डाली जाएगी। 
  • यह किस्त किसानों के खाते मे Direct Benefit Transfer [DBT] माध्यम से भेजी जाएगी। 
  • जिन भी किसानों के बैंक खाते मे DBT नहीं है वह इसे बैंक मे संपर्क करके करवा लें।  

PM Kisan Yojana के लिए पात्रता 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है मानदंड निम्नलिखित है। –

  • किसान भारतीय नागरिक होना चाहिए। 
  • किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 
  • किसान 2 हेक्टेयर या उससे कम कृषि भूमि का मालिक हो। 
  • किसान का नाम राज्य सरकार के भूमि रिकार्ड में दर्ज होना चाहिए। 
  • किसान परिवार मे पत्नी, पति और नाबालिक बच्चे शामिल हो सकते हैं। 

 

अपात्र श्रेणी :

  • संस्थागत भूमि धारक इस योजना मे आपात्र माने जाएंगे। 
  • सरकारी कर्मचारी, वकील, डॉक्टर, आदि। 
  • संवैधानिक पद धारक जैसे सांसद ,विधायक, मंत्री आदि 
  • कृषि से अलग अन्य व्यवसाय करने वाले व्यक्ति 
  • सरकारी कर्मचारी (केंद्र/राज्य), पेंशनधारक (10,000 से अधिक वाले) भी इस योजना मे आपात्र माने जाएंगे।

 

PM Kisan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • बैंक खाता पासबुक 
  • भूमि स्वामित्व प्रमाण ( खसरा/ खतौनी)
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

PM Kisan Yojana 19 वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपना पंजीकरण करना आवश्यक है किसान अपना पंजीकरण ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से कर सकते हैं 

ऑनलाइन पंजीकरण के चरण: 

  1. सबसे पहले PM Kisan की official website https://pmkisan.gov.in/  पर जाएं। 
  2. इसके बाद “Farmer Corner” पर क्लिक करें। 
  3. फिर “New Farmer Registration” का विकल्प चुनें। 
  4. अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर,और अन्य आवश्यक जानकारी भरें। 
  5. संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। 
  6. फॉर्म जमा करें और Registration Number प्राप्त करें। 

ऑफलाइन पंजीकरण : 

किसान अपना ऑफलाइन पंजीकरण अपने निकटतम कृषि विभाग या राजस्व कार्यालय में जाकर करा सकते हैं वहाँ उन्हे एक ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा और संबंधित दस्तावेज के साथ उसे कार्यालय में जमा करना होगा। 

PM Kisan Yojana 19 वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें 

स्टेटस चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा, जिससे आप अपने PM Kisan Yojana की 19 वीं किस्त का स्टेटस आसानी से पता कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले आप PM Kisan की आधिकारिक Website https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। 
  2. इसके बाद “Farmer Corner” पर क्लिक करें।
  3. फिर ‘ Beneficiary Status’ का विकल्प चुनें। 
  4. अपना आधार नंबर/ मोबाइल नंबर दर्ज करें। 
  5. फिर ‘Get Data’ पर क्लिक करें। 
  6. आपका Status स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

PM Kisan Yojana में नये बदलाव और अपडेट 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) में हाल ही में 19 वीं किस्त से पहले कई महत्वपूर्ण बदलाव और अपडेट किए गए हैं जो किसानों को जानना आवश्यक है:

  • सरकार ने किसान रजिस्ट्री की अनिवार्यता पर बहुत जोर दिया है जिसको 31 जनवरी 2025 तक पूरा करना आवश्यक है। 
  • किसान को अपनी eKYC अपडेट करानी होगी। 
  • किसान को अपने बैंक खाते की DBT ऐक्टिव करनी होगी। 

DIsclaimer: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) योजना से संबंधित इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

 

Leave a Comment